

डिफेंडर संधेश झिंगन और स्ट्राइकर जेजे लालपेखलुआ को भारत फुटबॉल टीम के कतर के खिलाफ फीफा 2022 विश्व कप क्वालीफायर मैच के लिए 18 दिवसीय शिविर में शामिल किया गया है। कतर के खिलाफ यह मैच 26 मार्च को भुवनेश्वर में खेला जाएगा।
खबरों के मुताबिक, घुटने की चोट के कारण झिंगन छह महीने पहले बाहर हो गए थे जबकि जेजे को पिछले साल जून में घुटने में चोट लगी थी। भुवनेश्वर में 9 खिलाड़ियों को 9 मार्च से शुरू होने वाले प्रशिक्षण शिविर के पहले चरण के लिए बुलाया गया है, जबकि 20 अन्य खिलाड़ी आईएसएल के सेमीफाइनल खेलने के बाद 16 मार्च को शिविर में शामिल होंगे।
खिलाड़ियों की सूची:
गोलकीपर: अमरिंदर सिंह, सुभाषिश राय चौधरी, मोहम्मद रफीक अली सरदार, डिफेंडर: प्रतीक प्रभाकर चौधरी, शुभम सारंगी, सुभाषिश बोस, नरेंद्र, आदिल खान, संधेश झिंगन
मिडफील्डर्स: रोलिन बोर्गेस, अमरजीत सिंह, जैक्सन सिंह, नंदकुमार सेकर, लल्लेंग्माविया, विनीत राय, रेनियर फर्नांडीज, निखिल पुजारी, माविंगमथंगा, हलीचरण नारजारी, सहल अब्दुल समद
फॉरवर्ड: फारुख चौधरी, जे जे लालपेखलुआ, लिस्टन कोलासो।
Herald