
क्रिकेट जगत में सबसे लोकप्रिय फॉर्मेट t20 को समझा जाता है क्योंकि इस मैच में दर्शकों को काफी कम समय में ज्यादा रोमांच देखने को मिलता है। आज के इस आर्टिकल में हम आप लोगों को कप्तान के रूप में खेली गई टॉप 4 सबसे बड़ी पारियों के बारे में बताने वाले हैं जो t20 अंतरराष्ट्रीय में खेली गई हैं।

1. आरोन फिंच
कप्तान के रूप में t20 क्रिकेट में सबसे बड़ी पारी खेलने का रिकॉर्ड आरोन फिंच के नाम दर्ज है। 2018 में जिंबाब्वे के खिलाफ ऑस्ट्रेलियाई कप्तान आरोन फिंच ने सबसे बड़ी कप्तानी पारी खेली थी। इस मैच में आरोन फिंच ने 76 गेंदों पर 172 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली थी।

2. शेन वॉटसन
सेन वाटसन ने 2016 में भारत के खिलाफ सिडनी मैदान पर सबसे बड़ी पारी खेली थी। भारत के खिलाफ 74 गेंदों का सामना करते हुए शेन वाटसन ने 124 रन की कप्तानी पारी खेली थी।

3. फाफ डू प्लेसिस
दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम के कप्तान फाफ डू प्लेसिस के नाम t20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे बड़ी कप्तानी पारी खेलने का रिकॉर्ड दर्ज है और वह इस मामले में तीसरे नंबर पर आते हैं। वेस्टइंडीज के खिलाफ 2015 में फाफ डू प्लेसिस ने 119 रनों की कप्तानी पारी खेली थी।

4. रोहित शर्मा
दिसंबर 2017 में कप्तान के रूप में रोहित शर्मा ने श्रीलंका के खिलाफ बहुत ही धुआंधार पारी खेली थी। रोहित शर्मा ने इस मैच में केवल 43 गेंदों का सामना करते हुए 118 रन बनाए थे।
Herald