Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

ये भारतीय क्रिकेटर आईपीएल-13 के बाद लेंगे संन्यास!

खेल डेस्क। इसी महीने से शुरू होने वाले आईपीएल के 13वें संस्करण में कुछ खिलाडिय़ों का प्रदर्शन उनके क्रिकेट का भविष्य तय करेगा। इसमें पूर्व भारतीय कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी, विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक, सुरेश रैना और हरभजन सिंह का नाम शामिल हैं। ये चारों क्रिकेटर ही लम्बे समय से टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं।

एशिया कप में इस दिन पाकिस्तान से भिड़ेगा भारत! गांगुली ने कही ये बात

महेंद्र सिंह धोनी विश्वकप 2019 के बाद से भारतीय टीम से बाहर चल रहे हैं। वह आईपीएल के इस सत्र में चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी करते हुए दिखाई देंगे। धोनी आईपीएल 2020 के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले सकते हैं।

विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक आईपीएल के इस सत्र के बाद अपने क्रिकेटर करियर के बारे में फैसल ले सकते हैं। वह विश्व कप 2019 में अच्छा प्रदर्शन करने में असफल रहे थे।

टी-20 विश्व कप में भारत की लगातार चौथी जीत, शैफाली वर्मा ने फिर खेली तूफानी पारी

भारतीय टीम के मध्यक्रम के बल्लेबाज सुरेश रैना की अब भारतीय टीम में शामिल होने की उम्मीद लगभग ना के बराबर है। वह भी आईपीएल 2020 के बाद संन्यास की घोषणा कर सकते हैं।

भारतीय स्पिन गेंदबाज हरभजन सिंह इन चारों में सबसे लम्बे समय से भारतीय टीम से बहार है। वह भी आईपीएल के बार संन्यास ले सकते हैं।