Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

कोरोना वायरस के कारण इनमें से किसी एक देश में हो सकता आईपीएल-13 का आयोजन

इंटरनेट डेस्क। कोरोना वायरस के कारण इस साल के आईपीएल पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। हालांकि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने आइपीएल के 13वें संस्करण को 15 अप्रैल तक स्थगित कर दिया है।

आज ही के दिन सचिन ने बनाया था ये विश्व रिकॉर्ड, अभी भी है अन्य खिलाडिय़ों की पहुंच से बहुत दूर

हालांकि अभी भी यह तय नहीं है कि आईपीएल का ये संस्करण निर्धारित समय पर ही शुरू हो जाएगा। यदि 15 अप्रैल के बाद भी कोरोना वायरस को लेकर स्थिति में कोई सुधार नहीं दिखाई देता तो भारतीय क्रिकेट बोर्ड इसे अन्य देशों में करवाने के बारे में सोच सकता है।

बिना शादी किए ही पिता बनने वाला है ये खिलाड़ी

इस स्थिति में बीसीसीआई आईपीएल का ये संस्करण जिम्बाब्वे, बारबाडोस और श्रीलंका में करवाने के बारे में सोच सकता है। अगर भारत में आईपीएल नहीं होते है श्रीलंका इस टूर्नामेंट को अपने यहां करवाने के लिए प्रबल दावेदार है। इसका कारण भारतीय बोर्ड को श्रीलंका बोर्ड के साथ अच्छे संबंध होने को माना जा रहा है।