Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

कोरोना वायरस प्रभाव: आईपीएल-13 के भविष्य पर इस दिन होगा फैसला

खेल डेस्क। इन दिनों कोरोना वायरस दुनिया के लिए बड़ी परेशानी का कारण बना हुआ है। इसके कारण कई खेलों का आयोजन या तो रद्द कर दिया गया है या उन्हें स्थगित कर दिया है।

कोरोना वायरस के कारण क्रिकेट बोर्ड ने उठाया ये बड़ा कदम, इतने महीनों के लिए इस खेल को कर दिया निलंबित

अब भारत के सबसे लोकप्रिय टूर्नामेंट आईपीएल के 13वें संस्करण पर भी संकट के बादल मंडरा रहे हैं। अब इस साल के आयोजन को लेकर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड और फे्रंचाइजियों के प्रतिनिधियों के बीच मंगलवार को कॉन्फे्रंस कॉल के माध्यम से होने वाली बैठक में आईपीएल के 13वें संस्करण के भविष्य का फैसला लिया जाएगा।

पाकिस्तान से तालुक रखने वाला ये क्रिकेटर आया कारोना वायरस की चपेट में, खेल चुका है विश्व कप

आईपीएल का ये संस्करण इसी महीने की 29 तारीख से शुरू होने वाला था, लेकिन कोरोना वायरस के संक्रमण के कारण इस टूर्नामेंट को बीसीसीआई ने 15 अप्रेल तक के लिए स्थगित कर दिया गया था। हालांकि अभी भी यह नहीं कहा जा सकता है ये टूर्नामेंट निर्धारित अवधि पर शुरू हो सकेगा या नहीं।

कोरोना वायरस के कारण ही भारत और दक्षिण अफ्रीका की एकदिवसीय सीरीज को बीच में ही रद्द करना पड़ा था। चीन से फैले इस खतरनाक वायरस के कारण ही दिनों दुनिया में खेलों का आयोजन नहीं हो रहा है।