खेल डेस्क। पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का एक बार फिर से क्रिकेटर मैदान पर जलवा देखने को मिलेगा। धोनी एक बार फिर से आईपीएल में चेन्नई सुपरकिंग्स की कप्तानी करते हुए नजर आएंगे। इसी महीने की 29 तारीख से शुरू होने वाले आईपीएल के 13वें संस्करण में एमएस धोनी के पास कई उपलब्धियां अपने नाम करने का मौका होगा।
बड़ा खुलासा: शादी के बाद इस क्रिकेटर ने छह महिलाओं के साथ बनाए थे संबंध
धोनी के आईपीएल में 200 मैच खेलने वाले पहले क्रिकेटर बनने का मौका होगा। वह अभी तक इस भारतीय टूर्नामेंट में 190 मैच खेल चुके हैं। आईपीएल-12 में दस मैच खेलते ही वह ये उपलब्धि हासिल कर लेंगे।
उनके पास टी-20 क्रिकेट में विकेट के पीछे 250 शिकार करने की उपलब्धि भी अपने नाम करने का मौका होगा। वह अभी तक 317 में विकेट के पीछे 248 शिकार कर चुके हैं। उन्होंने 165 कैच और 83 स्टंपिंग की हैं।
आईपीएल की ये खूबसूरत एंकर अपने क्रिकेटर पति से भी है ज्यादा चर्चित, देखें फोटोज
पूर्व भारतीय कप्तान एमएस धोनी के पास क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट में सात हजार रन पूरे करने का मौका भी होगा। धोनी अब तक अब तक टी-20 में 6621 रन बना चुके हैं।