खेल डेस्क। भारतीय तूफानी सलामी बल्लेबाज शैफाली वर्मा ने केवल 16 साल की उम्र में ही अन्तरराष्ट्रीय टी-20 क्रिकेट में अपने नाम बड़ी उपलब्धि दर्ज करवा ली है।
आईपीएल-13 मेें धोनी बनाएंगे ये तीन बड़े रिकॉर्ड!
ऑस्ट्रेलिया में खेले जा रहे आईसीसी टी-20 कप में अपनी तूफानी बल्लेबाजी के कारण शैफाली वर्मा इतनी छोटी सी उम्र में ही दुनिया की नम्बर वन बल्लेबाज बन गई है। आज जारी आईसीसी महिला टी-20 अंतरराष्ट्रीय रैंकिंग में शैफाली ने न्यूजीलैंड की सूजी बेट्स को पीछे छोड़ दिया।
शैफाली मौजूदा आईसीसी टी-20 विश्व कप की चार पारियों में अभी तक 161 रन बना चुकी हैं। उन्होंने श्रीलंका और न्यूजीलैंड के खिलाफ क्रमश: 47 और 46 रन की तूफानी पारियां खेली थी। शैफाली वर्मा महिला टी-20 अंतरराष्ट्रीय बल्लेबाजी रैंकिंग में ये उपलब्धि हासिल करने वाली मिताली राज के बाद दूसरी भारतीय बल्लेबाज बन गई है।
बड़ा खुलासा: शादी के बाद इस क्रिकेटर ने छह महिलाओं के साथ बनाए थे संबंध
शैफाली अभी तक 18 टी-20 अन्तरराष्ट्रीय मैचों में 146.96 की स्ट्राइक रेट से 485 रन बना चुकीं हैं। अपने इस प्रकार के प्रदर्शन से उन्होंने दुनिया के दिग्गज खिलाडिय़ों को अपना प्रशंसक बना लिया है।