Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

डेविस कप : आस्ट्रेलिया ने ब्राजील पर 2-0 से बढ़त बनायी

एडीलेड
जॉन मिलमैन ने पहला सेट और फिर सर्विस गंवाने के बावजूद थिएगो सीबोथ वाइल्ड को दूसरे एकल मैच में 4-6, 7-6 (0), 6-2 से हराकर आस्ट्रेलिया को शुक्रवार को यहां डेविस कप क्वालीफायर में ब्राजील पर 2-0 से बढ़त दिलायी। इससे पहले जोर्डन थाम्पसन ने पहले एकल में थिएगो मोंटेरो को 6-4, 6-4 से हराकर आस्ट्रेलिया को शुरुआती बढ़त दिलायी थी। आस्ट्रेलिया अपने दो शीर्ष रैंकिंग वाले खिलाड़ियों निक किर्गीयोस और अलेक्स डि मिनौर के बिना खेल रहे हैं। ये दोनों चोटिल हैं। इस मुकाबले का विजेता नवंबर में मैड्रिड में होने वाले डेविस कप फाइनल में खेलेगा।