Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

टी-20 क्रिकेट के एक मैच में ही हार्दिक पांड्या ने लगा दिए 20 छक्के, 55 गेंदों पर इतनी बड़ी पारी

खेल डेस्क। भारत के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या का बल्ला इन दिनों डीवाई पाटिल टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट में लगातार रनों की आग उगल रहा है। पीठ की चोट से उबरने के बाद हार्दिक पांड्या ने इस टूर्नामेंट में शुक्रवार को दूसरी शतकीय पारी खेली।

महिला टी-20 विश्व कप: ये हैं प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट की प्रबल दावेदार

ये पारी भी ऐसी है जिसे वह हमेशा याद रखना चाहेंगे। रिलांयस की ओर से बीपीसीएल के खिलाफ हार्दिक ने केवल 55 गेंदों में ही नाबाद 158 रन की पारी खेली थी।

टूर्नामेंट के पहले सेमीफाइनल में हार्दिक पांड्या ने अपनी पारी के दौरान 20 छक्के और 6 चौके लगाए। उनकी इस पारी की सहायता से रिलांयस ने निर्धारित 20 ओवर में 4 विकेट पर 238 रन का पहाड़ खड़ा किया।

अब कोरोना वायरस के कारण स्थगित हुआ ये टी-20 टूर्नामेंट

इससे पहले हार्दिक पांड्या ने रिलायंस की ओर से दूसरे मैच में 39 गेंदो पर 105 रन की तूफानी पारी खेली थी। इस पारी में उन्होंने भी उन्होंने 10 छक्के लगाए थे। वहीं एक अन्य मैच में उन्होंने 29 गेंदों पर चार छक्कों की सहायता से 46 रन बनाए थे।