सिडनी। भारत का आज बिना सेमीफाइनल मैच खेले ही आईसीसी महिला टी-20 विश्व कप के फाइनल में पहुंचना तय होता जा रहा है।
कोहली के साथ खेल चुका ये क्रिकेटर अब चुनेगा भारतीय टीम, मिला ये बड़ा पद
टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन कर रही भारतीय टीम को सेमीफाइनल में इंग्लैंड से मुकाबला करना है, लेकिन सिडनी में भारी बारिश होने के कारण यह मैच धुलता हुआ नजर आ रहा है। भारी बारिश के कारण मैच होने की संभावना बहुत ही कम नजर आ रही है।
अगर बारिश के कारण मैच नहीं होता है तो गु्रप मैचों के प्रदर्शन के आधार पर भारतीय टीम पहली बार विश्व के फाइनल में पहुुंच जाएगी। भारत ने ग्रुप चरण में सभी चार मैचों में जीत हासिल की है।
गेल, रोहित और मैकुलम ने नहीं, इस क्रिकेटर ने लगाया है आईपीएल में सबसे लम्बा छक्का
आज ही मेजबान ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच दूसरा सेमीफाइनल खेला जाएगा। इस पर ही बारिश का खतरा मंडरा रहा है। ये मैच भी बारिश के कारण नहीं खेला जाता है तो दक्षिण अफ्रीका फाइनल में पहुंच जाएगी। इससे ऑस्ट्रेलिया को मायूस होना पड़ेगा।