Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

अब कोरोना वायरस के कारण स्थगित हुआ ये टी-20 टूर्नामेंट

खेल डेस्क। चीन से फैला कोरोना वायरस का असर अब खेलों पर भी पड़ रहा है। इसके कारण जापान में होने वाले ओलिंपिक के आयोजन पर भी संकट के बादल मंडरा रहे हैं।

क्या बंगाल को रणजी चैम्पियन बनाने के लिए सौरव गांगुली उठाया है ये कदम!

इस कारण अब एक पुरुषों के क्रिकेटर टूर्नामेंट को भी स्थगित करना पड़ा है। इस कारण खिलाडिय़ों को निराशा का सामना करना पड़ा रहा है। कोरोना वायरस के प्रभाव के चलते नेपाल में बड़े खिलाडिय़ों की मौजूदगी वाली टी-20 प्रीमियर लीग को स्थगित करने का निर्णय लिया गया है।

ईएसपीएनक्रिकइंफो की एक रिपोर्ट के अनुसार, नेपाल के एवरेस्ट प्रीमियर लीग को यहां की सरकार ने कोरोना वायरस के प्रभाव को देखते हुए स्थगित करने का निर्णय लिया है। यह टूर्नामेंट में 14 मार्च से शुरू होने वाला था।

आईपीएल की ये छह महिला एंकर हैं अपनी खूबसूरती के कारण सबसे ज्यादा चर्चित

नेपाल के इस टूर्नामेंट में वेस्टइंडीज के बाएं हाथ के बल्लेबाज क्रिस गेल, नेपाल के संदीप लमिछाने और अफगानिस्तान के मोहम्मद शहजाद भाग लेना था।इससे पहले थाईलैंड में होने वाली महिला चतुष्कोणीय टी-20 सीरीज को भी कोरोना वायरस के कारण रद्द करना पड़ा था।