Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

टी-20 विश्व कप जीताने वाला ये तेज गेंदबाज अब कोरोना वायरस से जंग में इस प्रकार दे रहा है देश का साथ

खेल डेस्क। भारतीय तेज गेंदबाज जोगिंदर शर्मा को तो आप जानते ही होंगे। इसी गेंदबाज ने भारतीय टीम को पहला टी-20 विश्व कप जिताने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।

कभी इन तीन खूबसूरत अभिनेत्रियों पर फिदा थे महेन्द्र सिंह धोनी

आज ये क्रिकेटर कोरोना वायरस के खिलाफ छिड़ी जंग में एक बार फिर से देश के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है, लेकिन इस बार जोगिंदर शर्मा क्रिकेटर के रूप में नहीं बल्कि एक पुलिस अधिकारी के रूप में अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर रहे हैं।

क्रिकेट से दूर होने के बाद से ही जोगिंदर शर्मा हरियाणा पुलिस में डीएससपी के पद पर तैनात है। अब वह कोरोना वायरस के प्रभाव से लोगों को बचाने के लिए महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं।

रैना ने शेयर की बेटे की तस्वीर, बताया ये रखेंगे बच्चे का नाम

जोगिंदर शर्मा इन दिनों सडक़ पर घरों से बाहर निकल रहे लोगों को वापस घर में भेजने का काम कर रहे हैं।गौरतलब है महेन्द्र सिंह धोनी की कप्तानी वाली भारतीय टीम को खिताबी मुकाबले में जोगिंदर शर्मा ने अन्तिम ओवर में पाकिस्तान के खिलाफ शानदार जीत दलाई थी।