Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

जिम्बाब्वे के खिलाफ टी-20 सीरीज के लिए बांग्लादेश ने घोषित की टीम, जानें किसे मिला मौका

नई दिल्ली
बांग्लादेश ने जिम्बाब्वे के खिलाफ आगामी दो मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज के लिए अपनी 15 सदस्यीय टीम में बाएं हाथ के स्पिनर नासुम अहमद को शामिल किया है। नासुम अहमद ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक भी मैच नहीं खेला है। विकेटकीपर बल्लेबाज मुश्फिकुर रहीम और आल राउंडर मोहम्मद सैफुद्दीन ने भी टीम में वापसी की है लेकिन चयनकर्ताओं ने मोहम्मद मिथुन और नजमुल हुसैन और तेज गेंदबाज रूबेल हुसैन को जगह नहीं दी है।

मुख्य चयनकर्ता मिन्हाजुल अबेदिन ने कहा कि 25 साल के अहमद को बैक-अप के तौर पर बुलाया गया है। उन्होंने कहा कि नासुम ने पिछली बांग्लादेश प्रीमियर लीग में अच्छा प्रदर्शन किया था जिसके बाद से वह योजना का हिस्सा थे। दो टी20 मैच नौ और 11 मार्च को शेरे बांग्ला राष्ट्रीय स्टेडियम में खेले जाएंगे।

टीम इस प्रकार है:
महमूदुल्लाह रियाद (कप्तान), तमीम इकबाल, सौम्य सरकार, मोहम्मद नईम, लिटन दास, मुश्फिकुर रहीम, अफीफ हुसैन, मोहम्मद सैफुद्दीन, मेहदी हसन, अमीनुल इस्लाम, मुस्तफिजुर रहमान, शफीयुल इस्लाम, अल-अमीम हुसैन, हसन महमूद और नासुम अहमद।