खेल डेस्क। पूर्व भारतीय क्रिकेटर वसीम जाफर ने आखिर अपने करियर में कुल 67 शतक और 24875 रन बनाने के बाद क्रिकेट से संन्यास ले दिया है। भारत के लिए 31 टेस्ट और 2 वनडे मैच खेल चुके वसीम जाफर के नाम भारतीय घरेलू क्रिकेट में कई रिकॉर्ड दर्ज है।
पूर्व भारतीय कप्तान धोनी को बहुत ज्यादा पसंद करती है ये खूबसूरत अभिनेत्री
मुम्बई के इस क्रिकेटर ने 260 प्रथम श्रेणी मैचों में 50.67 की औसत से 57 शतक के साथ 19410 रन बनाए हैं। वहीं लिस्ट ए क्रिकेट में उनके प्रदर्शन की बात की जाए तो उन्होंने 118 पारियों में 10 शतकों की सहायता से 44.08 के औसत से 4849 बनाए हैं। जाफर ने टी-20 मैचों में 616 रन बनाए हैं।
क्या इस बार टूटेगा विराट कोहली का ये आईपीएल रिकॉर्ड?
इस प्रकार उन्होंने अपने क्रिकेट करियर में 67 शतक की सहायता से 24875 रन बनाए हैं। उन्होंने भारतीय टीम की ओर से 31 टेस्ट मैचों में 1944 रन बनाए बनाए हैं।
संन्यास का ऐलान करने के बाद वसीम जाफर ने कहा कि मैं अल्लाह का शुक्रगुजार हूं कि उसने मुझे इस खूबसूरत खेल हुनर प्रदान किया। उन्होंने अपने क्रिकेट करियर का सबसे यादगार लम्बा टीम इंडिया की ओर से टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण करने को माना है।