

इस आर्टिकल में हम आप लोगों को महेंद्र सिंह धोनी के नाम दर्ज 5 बेहद खास रिकॉर्ड के बारे में बताने वाले हैं जो अभी तक कोई नहीं तोड़ पाया है। महेंद्र सिंह धोनी के इन रिकॉर्ड की वजह से आज भारतीय क्रिकेट टीम के सुपर स्टार खिलाड़ी बन चुके हैं।

1. महेंद्र सिंह धोनी आज विश्व के सर्वश्रेष्ठ कप्तानों की सूची में शामिल हैं। महेंद्र सिंह धोनी ने भारत के लिए तीन आईसीसी ट्रॉफी जीतकर भारत का गौरव बढ़ाया है। महेंद्र सिंह धोनी इकलौते ऐसे कप्तान हैं जिन्होंने आईसीसी के तीनों ट्रॉफी जीती है।

2. महेंद्र सिंह धोनी को बेहद बेहतरीन बल्लेबाज में शामिल किया जाता है। 2011 में श्रीलंकाई गेंदबाज नुवान कुलशेखरा की गेंद पर छक्का लगाकर भारत को दूसरी बार विश्व कप जिताया था। महेंद्र सिंह धोनी छक्के से विश्वकप खिताब जिताने वाले इकलौते बल्लेबाज हैं।

3. 31 अक्टूबर 2015 को महेंद्र सिंह धोनी ने जयपुर में श्रीलंका के खिलाफ तीसरे वनडे मुकाबले में बेहद शानदार पारी खेली थी। इस मैच में 183 रनों की पारी खेलकर महेंद्र सिंह धोनी विकेटकीपर बल्लेबाज के रूप में सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर बनाने वाले खिलाड़ी हैं।

4. 2016 में ऑस्ट्रेलिया की धरती पर महेंद्र सिंह धोनी ने इतिहास रच दिया था। भारत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल में एक बेहद खास रिकॉर्ड अपने नाम किया था। t20 सीरीज में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को व्हाइटवॉश किया था और महेंद्र सिंह धोनी 14 दशकों में ऑस्ट्रेलिया को उसी की धरती पर व्हाइटवॉश करने वाले एक कप्तान बन गए थे।

5. महेंद्र सिंह धोनी अंतिम समय तक पारी खेलने के लिए जाने जाते हैं। एक दिवसीय मैच में महेंद्र सिंह धोनी के नाम 296 पारियों में 84 बार नाबाद रहने का रिकॉर्ड कायम है।
Herald