Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

आईपीएल में इस बल्लेबाज ने लगाए हैं सबसे ज्यादा छह शतक

खेल डेस्क। भले ही रॉयल चैलेंजर्स बेंगलूरु के कप्तान विराट कोहली के नाम आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड दर्ज हो, लेकिन इस भारतीय टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा शतक लगाने का रिकॉर्ड वेस्टइंडीज के क्रिस गेल के नाम दर्ज है। गेल आईपीएल में छह शतक लगा चुके हैं। इंडियन प्रीमियर लीग में क्रिस गेल 4484 रन बना चुके हैं।

टी-20 क्रिकेट के एक मैच में ही हार्दिक पांड्या ने लगा दिए 20 छक्के, 55 गेंदों पर इतनी बड़ी पारी खेली

आईपीएल में सबसे ज्यादा शतक लगाने के मामले रॉयल चैलेंजर्स बेंगलूरु के कप्तान विराट कोहली दूसरे स्थान पर है। वह अभी तक पांच शतक लगा चुके हैं। वह अभी तक आईपीएल के 177 मैचों की 169 पारियों में 5412 रन बना चुके हैं।

महिला टी-20 विश्व कप: ये हैं प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट की प्रबल दावेदार

आईपीएल में सर्वाधिक शतक लगाने के मामले में तीसरे स्थान पर ऑस्ट्रेलिया के डेविड वार्नर (4), चौथे स्थान पर शेन वाटसन (4) और पांचवें स्थान पर दक्षिण अफ्रीका के एबी डिविलियर्स (3)हैं।