खेल डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग की मुंबई इंडियंस टीम की मालकिन नीता अंबानी को 2020 के लिए खेल की सबसे प्रभावशाली शीर्ष दस महिलाओं में जगह दी गई है।
आज क्रिकेट विश्व कप में पाकिस्तान से भिड़ेगा भारत, इस समय शुरू होगा मैच
हालांकि इस सूची में भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान मिताली राज और टेनिस की स्टार खिलाड़ी सानिया मिर्जा को जगह नहीं मिल सकी है। स्पोट्र्स बिजनेस नेटवर्क आईस्पोट्र्सकनेक्ट ने ये सूची जारी की है। शीर्ष 25 महिलाओं मिताली राज और सानिया मिर्जा भी शामिल थी, लेेकिन ये दोनों ही शीर्ष दस में जगह नहीं बना सकी है।
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले वनडे में ये होगी भारत की प्लेइंग इलेवन!
रिलायंस फाउंडेशन की चेयरपर्सन और ओलिंपिक समिति (आईओसी) में भारत की प्रतिनिधि नीता अंबानी को इस सूची में जगह दी गई है। स्पोट्र्स बिजनेस नेटवर्क आईस्पोट्र्सकनेक्ट की शीर्ष दस महिलाओं की सूची में सेरेना विलियम्स, सिमोन बाइल्स, नाओमी ओसाका, एली नॉर्मन, फात्मा सामोरा, मैरी डेविस, क्लेयर कोनार मेगन रैपिनो और कैथी एंगलबर्ट को भी शामिल किया गया है।