खेल डेस्क। भारत के बाएं हाथ के बल्लेबाज सुरेश रैना एक बार फिर से पिता बन गए हैं। इस बार वह एक बेटे के पिता बने हैं। उनकी पत्नी प्रियंका रैना ने बेटे को जन्म दिया है। इस बात की जानकारी आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाड़ी सुरेश रैना ने खुद दी है।
कोरोना वायरस प्रभाव: आईपीएल-13 के भविष्य पर इस दिन होगा फैसला
भारत के बाएं हाथ के तूफानी बल्लेबाज सुरेश रैना दूसरी बार पिता बने हैं। इससे पहले उनकी पत्नी प्रियंका ने बेटी को जन्म दिया था। सुरेश रैना की बेटी का नाम ग्रेसिया है। वह हमेशा अपनी बेटी की फोटो को शेयर करते रहते हैं। हाल ही में रैना ने पत्नी प्रियंका के साथ अपना तस्वीर शेयर की थी।
कोरोना वायरस के कारण क्रिकेट बोर्ड ने उठाया ये बड़ा कदम, इतने महीनों के लिए इस खेल को कर दिया निलंबित
इसमें प्रियंका गर्भवती दिखाई दे रही थी। रैना के दोबारा पिता बनने के बाद सोशल मीडिया पर उन्हें जमकर बधाई दी जा रही है।सुरेश रैना भारतीय टीम की ओर से एकदिवसीय क्रिकेट में पांच हजार से अधिक रन बना चुके हैं। वह वनडे में पांच शतक लगा चुके हैं। जबकि टेस्ट क्रिकेट में उन्होंने डेढ़ हजार से अधिक रन बनाए हैं।