Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

कोरोना: ऑस्ट्रेलिया में बॉर्डर सील, टीम इंडिया के दौरे पर सस्पेंस

नई दिल्ली

कोरोना वायरस (COVID-19) की महामारी के चलते ऑस्ट्रेलियाई सरकार के अगले छह महीनों के लिए अपनी सीमा बंद रखने के फैसले का असर भविष्य में होने वाले भारत दौरे पर पड़ सकता है. बता दें कि फ्यूचर टूर प्रोग्राम (FTP) के अनुसार भारत को इस साल के अंत में ऑस्ट्रेलिया का दौरा करना है.

भारत के ऑस्ट्रेलियाई दौरे पर संकट के बादल

भारत का ऑस्ट्रेलियाई दौरा अक्टूबर में टी-20 सीरीज से शुरू होकर दिसंबर में टेस्ट सीरीज के साथ खत्म होना था. इस बीच में 18 अक्टूबर से टी-20 वर्ल्ड कप शुरू होना है, लेकिन वैश्विक स्वास्थ्य संकट के कारण इसके भविष्य पर भी अनिश्चितता के बादल छा गए हैं.

ऑस्ट्रेलिया में 16 लोगों की मौत

ऑस्ट्रेलिया में कोविड-19 से 2000 से ज्यादा लोग संक्रमित हैं जबकि 16 लोगों की मौत हो चुकी है जिससे सरकार ने देश की सीमाओं को बंद कर दिया है. सौरव गांगुली की अगुआई वाली बीसीसीआई को इस महामारी के चलते वैकल्पिक योजना बनानी पड़ सकती है.

बिगड़ जाएगा क्रिकेट कैलेंडर

बीसीसीआई को अभी हालांकि आईपीएल के इस चरण के आयोजन पर भी अंतिम फैसला करना है और अंतरराष्ट्रीय कैलेंडर भी चिंता का विषय है क्योंकि इसमें श्रीलंका (वनडे और टी-20), जिम्बाब्वे दौरा, एशिया कप (टी-20) और इंग्लैंड के खिलाफ सफेद गेंद की क्रिकेट सीरीज शामिल है.

यात्रा संबंधित छह महीने के प्रतिबंध का मतलब है कि आगामी दिनों में होने वाले टूर्नामेंट के लिए किसी भी टीम को ऑस्ट्रेलिया में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी जिसमें टी-20 वर्ल्ड कप और भारतीय टीम का दौरा शामिल है.