Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

विश्व कप से हटने और टूर्नामेंट रद्द होने की भरपाई के लिए निशानेबाजों ने लिया ट्रायल में हिस्सा

नई दिल्ली
कोरोना वायरस के कारण जब विश्व भर की खेल गतिविधियां रुकी हुई हैं, तब भारत के चोटी के निशानेबाजों ने सोमवार को ओलंपिक टीम चयन ट्रायल्स में हिस्सा लिया। राष्ट्रीय राजधानी के एक किनारे पर स्थित कर्णी सिंह निशानेबाजी रेंज में मनु भाखर, चिंकी यादव, अपूर्वी चंदेला, मेहुली घोष और इलावेनिल वलारिवान जैसी निशानेबाजों ने पिस्टल और रायफल स्पर्धाओं में हिस्सा लिया।

भारत कोरोना वायरस के कारण पिछले महीने निकोसिया शॉटगन विश्व कप से हट गया था। इसके बाद दिल्ली में 15 से 26 मार्च के बीच होने वाला आईएसएसएफ विश्व कप मई तक स्थगित कर दिया गया।

भारतीय राष्ट्रीय राइफल संघ (एनआरएआई) की विज्ञप्ति में कहा गया है, ''भारत के इस महीने के शुरू में निकोसिया विश्व कप से हटने और नई दिल्ली विश्व कप के स्थगित होने के बाद इन दोनों विश्व कप के लिए भारतीय टीम में चुने गए निशानेबाजों का अंतिम ट्रायल्स आयोजित किया गया ताकि ओलंपिक टीम घोषित होने से पहले वे अपना अंतिम स्कोर को दर्ज करा सकें।''

सोमवार को ट्रायल्स का पहला दिन था। शॉटगन निशानेबाजों के दो जबकि रायफल और पिस्टल निशानेबाजों के एक-एक ट्रायल्स होंगे।