भारतीय बल्लेबाज सुरेश रैना के घर इस समय बेहद ही ख़ुशी का माहौल है। वे दूसरी बार पिता बन चुके हैं। उनकी पत्नी ने एक बेटे को जन्म दिया है। रैना दूसरी बार पिता बनकर बेहद ही खुश हैं।
सुरेश रैना ने खुद सोशल मीडिया पर इस बात की जानकरी सभी को दी। इतना ही नहीं उन्होंने पत्नी के साथ बेटे की फोटो भी शेयर की। सुरेश रैना इस दौरान ख़ुशी से फुले नहीं समा रहे थे।
फोटो को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन भी लिखा- 'सभी चीजों की शुरुआत - आश्चर्य, आशा, संभावनाएं और एक बेहतर दुनिया! हमें अपने बेटे और ग्रेसिया के छोटे भाई 'रियो रैना' का स्वागत करने पर गर्व। वह सीमाओं से परे बहे और सभी के जीवन में शांति, नवीकरण और समृद्धि लाए। '
सुरेश रैना ने अप्रैल 2015 में प्रियंका के साथ शादी की थी। सुरेश रैना और प्रियंका की एक बेटी भी है जिसका नाम ग्रेसिया है। वो 4 साल की है।
उनके पिता बनने पर कई लोगों ने उन्हें बधाई दी जिनमे हरभजन सिंह भी शामिल है। इसके अलावा चेन्नई सुपरकिंग्स ने भी उन्हें इस ख़ुशी के मौके पर बधाई दी।