Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

यूपी के शिवपाल सिंह को ओलंपिक का टिकट 

 लखनऊ  
यूपी के चंदौली के रहने वाले जैवलिन थ्रोअर शिवपाल सिंह ने मंगलवार को कमाल का प्रदर्शन किया। उन्होंने दक्षिण अफ्रीका में हुई एसीएनडब्ल्यू लीग एथलेटिक्स में 85.47 मीटर का थ्रो कर सबको हैरत में डाल दिया। उन्होंने इसी साल टोक्यो में होने वाले ओलंपिक में खेलने का अधिकार पा लिया है। 

वह ऐसा करने वाले राज्य के पहले एथलीट हैं। यही नहीं नीरज चोपड़ा, वॉकर इरफान केटी और भावना जाट तथा स्टीपलचेजर अविनाश सबले के बाद पांच एथलीट हैं जिन्होंने ओलंपिक के लिए क्वालीफाई किया है। 24 वर्षीय शिवपाल सिंह ने दक्षिण अफ्रीका में मंगलवार को यह उम्दा थ्रो अपने पांचवें प्रयास में फेंका। यह उनका दूसरा सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है।