Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

मां कहती थी बड़ा नाम करेगा, इस बात को सच साबित कर दिया इस क्रिकेटर ने, नाम है बेहद खास

जैसा की आप सभी को पता है कि आज के समय में क्रिकेटर बनना बहुत ही ज्यादा मुश्किल होता है। वैसे तो आपको ऐसे बहुत से लोग मिलेंगे जो क्रिकेट खेलने के सपने को लेकर जी रहे हैं लेकिन उस सपने को पूरा करने के लिए मेहनत करते हुए सिर्फ कुछ ही लोग आपको मिलेंगे।

आज हम आप लोगों को एक ऐसे क्रिकेटर के बारे में बताने वाले हैं जिसकी मां का सपना बचपन से ही था कि उनका बेटा क्रिकेटर बने और अपने मां के सपने को पूरा करने के लिए उस क्रिकेटर ने जी तोड़ मेहनत की है। आज के इस आर्टिकल में हम आप लोगों को जिस खिलाड़ी के बारे में बता रहे हैं वह कोई और नहीं बल्कि रविंद्र जडेजा हैं।

रविंद्र जडेजा भारतीय क्रिकेट टीम के बेहतरीन ऑलराउंडर में शामिल हैं। रविंद्र जडेजा के पिता प्राइवेट कंपनी में सिक्योरिटी गार्ड थे और उनकी माताजी एक नर्स थी। रविंद्र जडेजा का जन्म गुजरात के एक छोटे से गांव नवागाम में हुआ था। रविंद्र जडेजा के क्रिकेटर बनने का सफर कोई आसान नहीं था। रविंद्र जडेजा की मां चाहती थी कि उनका बेटा क्रिकेटर बने और पापा चाहते थे कि रविंद्र जडेजा डिफेंस में काम करें। जडेजा अपनी मां के सपने को पूरा करने के लिए दिन रात मेहनत कर रहे थे।

अचानक 2005 में उनकी मां का एक्सीडेंट में निधन हो गया था। मां के निधन के बाद रविंद्र जडेजा पूरी तरह से टूट गए थे और उन्होंने क्रिकेटर बनने के सपने को छोड़ दिया था। रविंद्र जडेजा के बहनों के समझाने पर रविंद्र जडेजा ने फिर मेहनत शुरू कर दी और आज वह भारतीय क्रिकेट टीम के सबसे अनुभवी और अहम ऑलराउंडर बन चुके हैं।



Herald