

नई दिल्ली: भारत की स्टार महिला क्रिकेटर मिताली राज का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह साड़ी पहनकर क्रिकेट खेलती नजर आ रही हैं। मिताली ने इस वीडियो को अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर भी साझा किया है और कैप्शन में लिखा है कि, "प्रत्येक साड़ी अधिक से अधिक बात करती है और मुझे पता है! यह आपको कभी भी फिट होने के लिए नहीं कहता है, यह आपको बाहर खड़ा कर देता है। यह महिला दिवस, #StartSomething और मैत्रीपूर्ण दिखा। वह दुनिया जो हम भी कर सकते हैं। यह समय है कि आप जीवन #OnYourTerms पर शुरू करें। @CitiIndia पेज का अनुसरण करें। अपनी शर्तों पर जीवन जीने वाली महिलाओं की अधिक प्रेरक कहानियों के लिए "
मिताली के इस वीडियो को सोशल मीडिया पर यूजर्स द्वारा काफी सराहा जा रहा है। लोग मिताली के इस कदम की तारीफ कर रहे हैं। कुछ ने उन्हें सुंदर कहा है और कुछ प्रशंसकों ने उन्हें एक प्रेरणा कहा है। आपको बता दें कि मिताली ने पिछले साल अंतर्राष्ट्रीय टी 20 क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। उन्होंने 89 टी 20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 2364 रन बनाए हैं, जिसमें 17 अर्धशतक शामिल हैं।
इसके साथ, भारतीय टीम की इस पूर्व कप्तान मिताली राज ने 209 अंतर्राष्ट्रीय एक दिवसीय मैचों में 6888 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 7 शतक और 53 अर्धशतक लगाए हैं। हालांकि, मिताली ने केवल 10 टेस्ट मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 663 रन बनाए हैं।
Herald