खेल डेस्क। भारत-पाकिस्तान क्रिकेट मैच का हर प्रशंसक को इंतजार रहता है। ये दोनों टीमें आज क्रिकेट विश्वकप में एक दूसरे से भिड़ेगी। दक्षिण अफ्रीका के केपटाउन में ये मुकाबला दोपहर 1 बजकर 45 मिनट पर शुरू होगा। प्रशंसक ये बात जरूर सोच रहेंगे होंगे कि अभी कौनसे विश्व कप में ये दोनों टीमें भिडऩे वाली है। यह आईसीसी से मान्यता प्राप्त 50 से अधिक की उम्र वाले खिलाडिय़ों का विश्व कप है।
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले वनडे में ये होगी भारत की प्लेइंग इलेवन!
दक्षिण अफ्रीका में 11 से 24 मार्च के बीच खेले जाने वाले इस टूर्नामेंट में कुल 12 टीमें हिस्सा ले रही हैं। इस टूर्नामेंट में 42 मैच खेले जाएंगे। खिताबी मुकाबला 24 मार्च को न्यूलैंड्स में खेला जाएगा।
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज में ये विश्व रिकॉर्ड बनाएंगे विराट कोहली!
इस टूर्नामेंट के पहले मैच में भारतीय टीम को इंग्लैंड के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। मैच में भारतीय टीम 7 विकेट पर 101 रन ही बना सकी थी। जवाब में इंग्लैंड ने 17.4 ओवर में दो विकेट खोकर ही लक्ष्य हासिल कर लिया था।