Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

स्पेन में पेशेवर फुटबाल अनिश्चितकाल के लिए निलंबित

नई दिल्ली
ला लिगा और स्पेनिश फुटबाल महासंघ (आरएफईएफ) ने सोमवार को घोषणा की कि कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए स्पेन में अगले नोटिस तक पेशेवर फुटबॉल निलंबित रहेगा। ला लिगा और आरएफईएफ ने कहा कि शीर्ष दो डिवीजन के मैच तभी शुरू होंगे जब स्पेन की सरकार फैसला करेगी कि अब स्वास्थ्य को लेकर कोई खतरा नहीं है।

पहले मैचों को 12 मार्च से दो सप्ताह तक स्थगित किया गया था लेकिन इनके सप्ताहांत में शुरू होने की कोई संभावना नहीं है क्योंकि स्पेन में यह महामारी लगातार फैल रही है। स्पेन में कोरोना वायरस से मरने वालों संख्या 2000 से ऊपर पहुंच गई है तथा वह इटली और चीन के बाद इस महामारी से सर्वाधिक प्रभावित देश है।