Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

आईपीएल मालिकों की टेली कॉन्फ्रेंस में नहीं हुआ कोई फैसला

नई दिल्ली
आईपीएल की आठ फ्रेंचाइजी टीमों के मालिकों की सोमवार (16 मार्च) को टेली कांफ्रेन्स के दौरान कोई फैसला नहीं किया गया, क्योंकि देश और विश्व भर में कोरोना वायरस महामारी को लेकर पिछले 48 घंटों में कोई बदलाव नहीं आया है। आईपीएल-13 को पहले 29 मार्च से शुरू होना था, लेकिन अब इसे 15 अप्रैल तक निलंबित कर दिया गया है। भारत में कोविड-19 के अब तक 114 मामले दर्ज किए गए हैं, जबकि दो की मौत हो चुकी है।

सभी विदेशी वीजा 15 अप्रैल तक रोक दिए गए हैं जबकि बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली ने छोटे आईपीएल के संकेत दिए है। एक आईपीएल फ्रेंचाइजी के मालिक ने गोपनीयता की शर्त पर पीटीआई से कहा, ''आज की बैठक में कुछ भी ठोस चर्चा नहीं हुई। पिछले 48 घंटों में स्थिति में बदलाव नहीं आया है इसलिए आईपीएल के आयोजन की बात करना अभी जल्दबाजी होगी।

उन्होंने कहा, ''हमें देखो और इंतजार करो की नीति अपनानी होगी। हम स्थिति का जायजा लेने के लिए साप्ताहिक आधार पर इस तरह की कॉन्फ्रेन्स बैठक करते रहेंगे।'' बता दें कि इस बैठक से पहले एक अधिकारी ने कहा कि बीसीसीआई के साथ हुई बैठक में सर्वसम्मित से यह फैसला लिया गया था कि सुरक्षा पहले है और हम ऐसी स्थिति में साथ हैं। देखते हैं कि चीजें कैसे होती हैं, हो सकता है कि इस साल लीग न हो। उनसे जब पूछा गया कि क्या फ्रेंचाइजियां इस नुकसान के लिए तैयार हैं तो अधिकारी ने कहा कि कोई और विकल्प नहीं है।

अधिकारी ने कहा, “हमें 15-20 करोड़ रुपये का नुकसान होगा, जो हमें वेतन देने और बाकी चीजों से होगा। यह पैसा लीग के सफल आयोजन से आता है। लेकिन कुछ अन्य नुकसान भी हैं और यह मचेर्ंडाइज आदि की बिक्री से आता है। टिकट आदि चीजों का बीमा है, लेकिन यह इस तरह का नुकसान है जो लीग के न होने पर फ्रेंचाइजियों को ही उठाना पड़ेगा। लेकिन हमें पता है कि कोई भी चीज इंसान की सुरक्षा से बढ़कर नहीं है।”