इंटरनेट डेस्क। भारतीय तेज गेंदबाज जयदेव उनादकट ने भी सगाई कर ली है। सौराष्ट्र को पहला रणजी खिताब दिलाने के दो दिन बाद ही तेज गेंदबाज कप्तान जयदेव उनादकट ने रिन्नी से सगाई कर ली है। भारत की ओर से 18 अन्तरराष्ट्रीय मैच खेल चुके जयदेव उनादकट ने सोशल मीडिया पर फोटो शेयर कर इस बात की जानकारी दी है।
बॉलीवुड की इस खूबसूरत अभिनेत्री का पाकिस्तानी क्रिकेटर पर आया दिल, बोली ये बात
आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स के खिलाड़ी जयदेव उनादकट ने दिल के इमोजी और एक अंगूठी के साथ सोशल मीडिया पर फोटो डाल लिखा कि छह घंटे, दो वक्त का खाना और एक मड केक।
कोरोना वायरस के कारण इनमें से किसी एक देश में हो सकता आईपीएल-13 का आयोजन
जयदवे उनादकट को सगाई के लिए कई क्रिकेटरों ने बधाई दी है। इसमें भारतीय टेस्ट खिलाड़ी और सौराष्ट्र के उनके साथी चेतेश्वर पुजारा, पंजाब के तेज गेंदबाज सिद्धार्थ कौल, मनदीप सिंह और फैज फजल के नाम शामिल हैं।उनादकट ने भारतीय टीम की ओर से अन्तरराष्ट्रीय क्रिकेट में 22 विकेट अपने नाम किए हैं।