Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

इस अभिनेत्री के साथ हार्दिक पांड्या ने कर ली सगाई, बीच समुंदर गर्लफ्रेंड को पहनाई अंगूठी

इंडियन क्रिकेट टीम के सुपर स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या आज किसी पहचान की मोहताज नहीं है। वह अपनी प्रोफेशनल लाइक के साथ-साथ पर्सनल लाइफ को लेकर भी हमेशा चर्चाओं में रहते हैं। पिछले काफी दिनों से हार्दिक पांड्या अपनी गर्लफ्रेंड नताशा स्टैनकोविक के साथ रिलेशन को लेकर काफी चर्चाओं में थे।

natasha stanovich

बता दें कि नताशा एक मॉडल और एक्ट्रेस है आए दिन हार्दिक पांड्या अपनी गर्लफ्रेंड के साथ कैमरे में कैद होते रहते थे और अक्सर इनके रिलेशनशिप की खबरें सोशल मीडिया पर आती रहती थी, लेकिन अब इस खबर पर मुहर लग गई है और हार्दिक पांड्या ने अपनी गर्लफ्रेंड से सगाई कर ली है। जी हां हार्दिक पांड्या ने कुछ तस्वीरें शेयर करके कैप्शन में लिखा, 'मैं तेरा, तू मेरी, जाने सारा हिंदुस्तान।'

natasha stanovich

natasha stanovich

आज साल 2020 का पहला दिन है और इस खास मौके पर हार्दिक पांड्या ने अपनी गर्लफ्रेंड को बीच समुंदर ले जाकर हाथ में अंगूठी पहनाई। आप इन तस्वीरों में देख सकते हो कि दोनों काफी खुश नजर आ रहे हैं और नताशा स्टैनकोविक का हाथ थामें दिख रहे हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि हार्दिक पांड्या ने कुछ दिनों पहले ही अपनी पीठ का ऑपरेशन कराया और फिटनेस पाने की कोशिश की।

natasha stanovich

एशिया कप के दौरान हार्दिक को चोट लग गई थी और काफी दिनों बाद वह अच्छी तरह से ठीक हुए। आपको जानकर हैरानी होगी कि हार्दिक पांड्या से पहले नताशा स्टैनकोविक अपने एक्स बॉयफ्रेंड अली गोनी के साथ 'नच बलिए' में नजर आ चुकी है और शानदार प्रदर्शन से लोगों का दिल जीत चुकी है।



Herald