खेल डेस्क। अभी तक कई खिलाडिय़ों के जीवन पर बॉयोपिक फिल्में बन चुकी हैं। अब इस सूची में भारत के पूर्व बाएं हाथ के तूफानी बल्लेबाज युवराज सिंह भी शामिल हो सकते हैं। हालांकि अभी तक आधिकारिक जानकारी नहीं मिली है।
ग्लेन मैक्सवेल ने भारतीय मूल की इस युवती के साथ की सगाई
जब युवराज सिंह ने पूछा गया की उनकी बॉयोपिक में मुख्य किरदार के लिए वह किसे सबसे सही मानते हैं तो इस भारतीय क्रिकेटर ने पहले तो कहा कि शायद मैं ही अपना किरदार निभाउंगा।
हालांकि बाद में युवराज सिंह ने कहा कि ये तय करना तो डायरेक्टर का काम है। उन्होंने कहा कि वह इस रोल के लिए सिद्धांत चतुर्वेदी को चुनना पसंद करेंगे। सिंद्धांत चतुर्वेदी ने गली बॉय में एमसी शेर का रोल निभाया था।
प्यार की पिच पर बोल्ड हुआ ये भारतीय तेज गेंदबाज, इस खूबसूरत युवती से की सगाई
साल 2011 विश्व कप में मैन ऑफ द सीरीज रहे युवराज सिंह ने 2007 टी-20 विश्व कप में स्टुअर्ट ब्रॉड के ओवर में छह गेंदों पर छह छक्के लगाए थे। युवराज ने पिछले साल ही अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कहा था।