Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

कोरोना वायरस को लेकर केविन पीटरसन ने हिन्दी में बोल दी ये बड़ी बात, विराट ने किया ऐसा

इंटरनेट डेस्क। कोरोना वायरस को लेकर भारत सरकार बड़ी ही सतर्क नजर आ रही है। इस संबंध में गुरुवार रात पीएम मोदी ने भी देश को संबोधित किया था। इस दौरान उन्होंने देश के लोगों से रविवार सुबह सात बजे से रात नौ बजे तक जनता कफ्र्यू लगाने की अपील की थी।

गांगुली, धोनी और विराट के बीच है ये खास कनेक्शन

पीएम मोदी की इस अपील का सभी की ओर से पूरा समर्थन किया जा रहा है। भारतीय क्रिकेटर ही नहीं बल्कि इंग्लैंड के पूर्व स्टार क्रिकेट केविन पीटरसन ने भी मोदी की अपील का समर्थन किया है।

इंग्लैंड के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर पीटरसन ने ट्वीट करते हुए लिखा कि नमस्ते इंडिया, हम सब कोरोना वायरस को हराने में एक साथ हैं, हम सब अपनी-अपनी सरकार के निर्देशों को मानकर कुछ दिनों के लिए घर में ही रहें।

अन्तिम गेंद पर जीत के लिए चाहिए थे पांच रन, इस बल्लेबाज ने छक्का लगाकर दिलाई भारत को जीत

यह समय होशियार रहने का है। आप सभी को ढेर सारा प्यार। केविन पीटरसन ने ट्वीट के अन्त में अपने हिन्दी टीचर को भी टैग किया है।

वहीं भारतीय कप्तान विराट कोहली ने भी देश को लोगों से घर पर ही रहने की अपील की है।

Namaste india