Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

आज ही के दिन सचिन ने बनाया था ये विश्व रिकॉर्ड, अभी भी है अन्य खिलाडिय़ों की पहुंच से बहुत दूर

खेल डेस्क। मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर के लिए आज का दिन विशेष महत्व रखता है। आज ही के दिन 8 साल पहले भारत के महान खिलाड़ी सचिन ने ऐसा कीर्तिमान बनाया था, जो आज तक उन्हीं के नाम दर्ज है।

बिना शादी किए ही पिता बनने वाला है ये खिलाड़ी

पूर्व भारतीय कप्तान और सलामी बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने 16 मार्च 2012 को अन्तरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपना 100वां शतक लगाकर विश्व कीर्तिमान बनाया था। सचिन के अलावा कोई भी क्रिकेटर अभी तक ये उपलब्धि अपने नाम दर्ज नहीं कर सका है।

एशिया कप टूर्नामेंट के दौरान बांग्लादेश के शेर-ए-बांग्ला स्टेडियम मीरपुर में खेले गए मैच में सचिन तेंदुलकर ने मेजबान टीम के खिलाफ 114 रनों की शतकीय पारी खेल ये उपलब्धि अपने नाम दर्ज करवाई थी। भारत के इस महान खिलाड़ी के नाम एकदिवसीय क्रिकेट में 49 और टेस्ट मैचों में 51 शतक दर्ज है।

बड़ी खबर: स्थगित हुआ आईपीएल का 13वां संस्करण, अब इस नई तारीख से शुरू होगा टूर्नामेंट!

सचिन ने 463 वनडे में 49 शतकों की मदद से 18426 रन और 200 टेस्ट मैचों में 51 शतक की सहायता से 15921 रन बनाए हैं। अन्तरराष्ट्रीय क्रिकेट में शतकों के मामले में सचिन के बाद ऑस्ट्रेलिया के रिकी पोंटिंग (71), मौजूदा भारतीय कप्तान विराट कोहली (70), श्रीलंका के कुमार संगकारा (63) और दक्षिण अफ्रीका के जैक कैलिस (62) हैं।