Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

न्यूजीलैंड में कोहली के खराब प्रदर्शन के बाद वनडे में अब ये क्रिकेटर करेगा भारतीय टीम की कप्तानी!

खेल डेस्क। न्यूजीलैंड दौरे पर टीम इंडिया का एकदिवसीय और टेस्ट क्रिकेट का प्रदर्शन याद रखने लायक नहीं रहा। इन दोनों ही सीरीजों में भारत को मेजबान टीम के खिलाफ क्लीन स्वीप का सामना करना पड़ा है। अब भारतीय टीम दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 12 मार्च से 3 वनडे मैचों की सीरीज खेलेगी। इस सीरीज के दौरान भारतीय टीम को नया कप्तान मिल सकता है।

चल रही खबरों की मानें तो इस सीरीज में विराट कोहली को आराम दिया जा सकता है। उनके स्थान पर वनडे टीम की कप्तानी शानदार प्रदर्शन कर रहे केएल राहुल को दी जा सकती है। इस सीरीज में सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा भी टीम का हिस्सा नहीं होंगे।

रोहित शर्मा न्यूजीलैंड दौरे पर पिंडली में चोट के कारण वनडे और टेस्ट सीरीज में नहीं खेल पाए थे। खबरें आ रही है कि वह अभी तक पूरी तरह से फिट नहीं है। धवन भी इस सीरीज के लिए टीम में वापसी कर सकते हैं।