Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

धोनी ने सुरेश रैना को ऐसे लगाया गले कि वीडियो हो गया वायरल

 चेन्नई 
इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2020 का आगाज 29 मार्च को होना है। पहला मैच चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जाना है। चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी भी चेन्नई पहुंच चुके हैं। टीम होटल में महेंद्र सिंह धोनी से सुरेश रैना जब मिलने पहुंचे, उस समय का वीडियो सीएसके ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से शेयर किया है। यह वीडियो वायरल हो गया है।

इस वीडियो में धोनी रैना को गले लगाते हैं, जिसके बाद रैना उन्हें kiss करते हैं। रैना काफी समय पहले चेन्नई सुपर किंग्स के ट्रेनिंग कैंप से जुड़ चुके हैं, जबकि धोनी 2 मार्च को चेन्नई पहुंचे। धोनी ने चेन्नई पहुंचने के बाद ट्रेनिंग में भी हिस्सा लिया। चेन्नई एयरपोर्ट पर भी धोनी का शानदार स्वागत हुआ था। 
 
धोनी आईसीसी विश्व कप 2019 के सेमीफाइनल के बाद से क्रिकेट से दूर हैं। धोनी की क्रिकेट के मैदान पर वापसी का सबको बेसब्री से इंतजार है। आईपीएल में धोनी की फॉर्म पर सबकी निगाहें टिकी होंगी, क्योंकि इससे यह भी तय होगा कि क्या वो इस साल अक्टूबर-नवंबर में होने वाले आईसीसी टी20 विश्व कप में खेलेंगे या नहीं। 2019 आईसीसी विश्व कप के बाद से लगातार इस बात की चर्चा रही है कि धोनी कभी भी इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लेंगे, हालांकि धोनी ने अभी तक इसको लेकर खुद कोई बयान नहीं दिया है।