खेल डेस्क। भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक और क्रिकेटर प्रशंसकों के लिए आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण है। आज ही के दिन दिनेश कार्तिक ने क्रिकेटर में ऐसा शानदार प्रदर्शन किया था जिसे वह कभी भी नहीं भूलना चाहेंगे।
ये है बीसीसीआई का नया आईपीएल प्लान!
आज ही के दिन साल 2018 में दिनेश कार्तिक ने निदाहास ट्रॉफी फाइनल में बांग्लादेश के खिलाफ अन्तिम गेंद पर छक्का लगाकर जीत दिलाई थी। इस मैच में टीम इंडिया को अंतिम गेंद पर जीत के लिए 5 रन की जरूरत थी। मैच में भारत को जीत के लिए 12 गेंदों में 34 रन की जरूरत थी।
रूबेल हुसैन द्वारा डाले गए 19वें ओवर में दिनेश कार्तिक ने 22 रन बनाकर मैच को भारत के पक्ष में कर दिया था। हालांकि ओवर में नौबत ये आ गई थी कि टीम इंडिया को जीत के लिए आखिर गेंद पर पांच रन की जरूरत थी।
अब अन्तरराष्ट्रीय क्रिकेट में लगातार छह छक्के लगाने वाले इस क्रिकेटर की बनेगी बॉयोपिक!
ऐसी स्थिति में भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक ने सौम्य सरकार की अन्तिम गेंद पर कवर्स के उपर से छक्का लगाकर भारत को रोमाचंक जीत दिलाई थी। मैच में दिनेश कार्तिक ने केवल आठ गेंदों पर 29 रन की मैच विजयी पारी खेली थी।