खेल डेस्क। पिछले साल अन्तरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले चुके पूर्व ऑलराउंडर युवराज सिंह ने एक बार फिर से भारत के लिए और ज्यादा न खेल पाने का अपना दर्द व्यक्त किया है।
भारत को दो विश्वकप जिताने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले युवराज सिंह ने अपने संन्यास के करीब नौ महीने बाद कहा कि उन्हें बतौर कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और विराट कोहली से उस प्रकार का समर्थन नहीं मिला जो उन्हें सौरव गांगुली से प्राप्त हुआ था।
सचिन, रैना और रोहित ने नहीं, इस खिलाड़ी ने दिया है सबसे ज्यादा दान! सूची से जुड़ा ये नया नाम
युवराज सिंह ने बीसीसीआई के मौजूदा अध्यक्ष सौरव गांगुली की कप्तानी में ही अपने अंतरराष्ट्रीय करियर का आगाज किया था। इसके बाद वह भारतीय टीम की ओर से राहुल द्रविड़, वीरेंद्र सहवाग, एमएस धोनी और विराट कोहली की कप्तानी में खेल चुके हैं। एक रिपोर्ट के अनुसार, युवराज सिंह ने स्वीकार किया कि उन्हें सौरव गांगुली से बहुत सपोर्ट मिला था।
कोहली से लेकर तेंदुलकर समेत इन 10 क्रिकेटर्स ने दिया कोरोनावायरस के लिए इतना दान
गौरतलब है कि युवराज सिंह ने 2007 में टी20 विश्व कप और 2011 में वनडे विश्व कप जिताने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। ये दोनों ही टूर्नामेंट भारत ने धोनी की कप्तानी में जीते थे।