Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

भारतीय महिला बॉक्सर मैरीकोम ने पीएम रिलीफ फंड में डोनेट की अपनी एक महीने की सैलरी

नई दिल्ली
कोविड-19 महामारी (कोरोनावायरस संक्रमण) से पूरी दुनिया में तबाही मची हुई है। भारत में भी 1000 से ज्यादा लोग इस महामारी सेसंक्रमित हो चुके हैं, जबकि 25 से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है। छह बार की वर्ल्ड चैंपियन एमसी मैरीकोम ने इस बीमारी के खिलाफ जंग में मदद के लिए प्रधानमंत्री रिलीफ फंड में अपनी राज्य सभा सांसद होने की एक महीने की सैलरी दान कर दी है। राज्य सभा सांसद के तौर पर उनकी एक महीने की सैलरी 1 लाख रुपये है।

मैरीकोम ने उस बैंक को खत लिखा, जिसमें उनकी सैलरी आती है। उन्होंने इसमें लिखा, 'कोविड-19 महामारी को देखते हुए मैं अपनी एक महीने की सैलरी पीएम नेशनल रिलीफ फंड में दान करना चाहती हूं, मेरे अकाउंट से कृपया 1,00,000 रुपये डेबिट किए जाएं।'  मणिपुर की रहने वाली मैरीकोम को कॉमनवेल्थ गेम्स और एशियन गेम्स में चैंपियन बनने के बाद 2016 में राज्य सभा में सांसद बनाया गया था। मैरीकोम ने हाल ही में अपने दूसरे ओलंपिक खेलों के लिए क्वॉलिफाई किया था।

ओलंपिक खेल इस साल टोक्यो में खेले जाने थे, लेकिन इस महामारी के चलते, उन्हें अगले साल तक के लिए स्थगित कर दिया गया है। कोविड-19 महामारी से पूरी दुनिया में 34,000 से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है, जबकि 7,00,000 से ज्यादा लोग इससे संक्रमित हो चुके हैं।