इंटरनेट डेस्क। कोरोना वायरस ने दुनिया के सभी क्षेत्रों को प्रभावित किया है। व्यवसाय, खेल और फिल्मी दुनिया पर इस इस वायरस का बहुत ही प्रभाव पड़ रहा है। इसके कारण दुनिया में कई खेल आयोजन को स्थगित कर दिया गया है। भारत में आईपीएल को भी स्थगित जा चुका है। इसको लेकर विभिन्न खेल संगठनों ने बड़े कदम उठाए हैं।
पाकिस्तान से तालुक रखने वाला ये क्रिकेटर आया कारोना वायरस की चपेट में, खेल चुका है विश्व कप
इसी बीच इंग्लैंड से भी बड़ी खबर सामने आई है। इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने भी इस खतरनाक वायरस के चलते 28 मई (यानी दो माह) तक सभी तरह के पेशेवर क्रिकेट को निलंबित करने का निर्णय लिया है।
कोरोना वायरस को लेकर केविन पीटरसन ने हिन्दी में बोल दी ये बड़ी बात, विराट ने किया ऐसा
इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड ने प्रथम श्रेणी काउंटी टीमों, मेरिलबोन क्रिकेट क्लब और पेशेवर क्रिकेटर संघ से बात तक इस प्रकार का निर्णय लिया है।खतरनाक कोरोना वायरस के कारण अभी अन्तरराष्ट्रीय क्रिकेट प्रतियोगिताएं भी नहीं हो रही है। पूरी दुनिया अभी इस खतरनाक वायरस के प्रभाव से जूझ रही है। इस वायरस के कारण अभी तक हजारों की संख्या में लोगों की मौत हो चुकी है।