इंटरनेट डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग का 13वां संस्करण 29 मार्च से शुरू होने जा रहा है। आज हम इस टूर्नामेंट में अभी तक लगे सबसे लम्बे छक्कों की बात करने जा रहे हैं।
बॉलीवुड की खूबसूरत अभिनेत्री श्रद्धा कपूर पर फिदा है आईपीएल का ये तेज गेंदबाज
इंडियन प्रीमियर लीग का सबसे लम्बा छक्का लागने का रिकॉर्ड दक्षिण अफ्रीका के पूर्व ऑलराउंडर एल्बी मोर्केल के नाम दर्ज है। इस अफ्रीकी खिलाड़ी ने साल 2008 में चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से डेक्कन चार्जर्स के स्पिन गेंदबाज प्रज्ञान ओझा की गेंद पर 125 मीटर लंबा छक्का लगाया था।
केवल 16 साल की उम्र में ही शैफाली वर्मा ने हासिल कर ली सबसे बड़ी उपलब्धि
वहीं इस सूची में दूसरे स्थान पर तेज गेंदबाज प्रवीण कुमार हैं, जिन्होंने किंग्स इलेवन पंजाब की ओर से मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज लसिथ मलिंगा के खिलाफ 124 मीटर लंबा छक्का लगाया था।
ऑस्ट्रलिया के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज एडम गिलक्रिस्ट ने साल 2011 में 122 मीटर और भारतीय क्रिकेटर रोबिन उथप्पा ने साल 2010 में 120 मीटर लंबा छक्का लगाया था। वहीं न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान रोस टेलर ने आईपीएल के पहले संस्करण में 119 मीटर लंबा छक्का लगाया था।