खेल डेस्क। न्यूजीलैंड के खिलाफ भारतीय टीम को मिली करारी शिकस्त के साथ दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ इसी महीने में होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम में बड़ा बदलाव होने के संकेत मिल रहे हैं।
न्यूजीलैंड में कोहली के खराब प्रदर्शन के बाद वनडे में अब ये क्रिकेटर करेगा भारतीय टीम की कप्तानी!
भारतीय टीम में इस महत्वपूर्ण सीरीज के लिए तीन बड़े खिलाडिय़ों की वापसी हो सकती है। यानी सलामी बल्लेबाज शिखर धवन, ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या और तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार की टीम में वापसी हो सकती है। इन तीनों ही क्रिकेटरों ने फिट होकर हाल ही में मुंबई में खेले जा रहे डीवाइ पाटिल टी-20 टूर्नामेंट से क्रिकेटर में वापसी की है।
IPL-13: क्या इस बार टूटेगा क्रिस गेल का ये रिकॉर्ड
बतौर मुख्य चयनकर्ता एमएमके प्रसाद इन तीनों ही क्रिकेटरों की फिटनेस पर बारीकी से नजर रख रहे हैं। डीवाइ पाटिल टी-20 टूर्नामेंट में इन तीनों ही खिलाडिय़ों के खेल और फिटनेस को देखने के लिए एमएसके प्रसाद वहां मौजूद थे। यहां पर तीनों के खेल और फिटनेस को देखकर वह बहुत ही खुश नजर आए।