Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले वनडे में ये होगी भारत की प्लेइंग इलेवन!

खेल डेस्क। भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज का पहला मैच आज धर्मशाला के एचपीसीए स्टेडियम में खेला जाएगा। विराट कोहली की कप्तानी वाली भारतीय टीम इस शृंखला में विजयी शुरुआत कर न्यूजीलैंड दौरे की यादों को पीछे छोडऩा चाहेगी। पहला वनडे आज दोपहर 1.30 बजे से शुरू होगा।

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज में ये विश्व रिकॉर्ड बनाएंगे विराट कोहली!

मैच में बारिश का व्यवधान पडऩे की संभावना व्यक्त की गई है। इस मैच के लिए भारतीय टीम में ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या, सलामी बल्लेबाज शिखर धवन और भुवनेश्वर कुमार का शामिल होना लगभग तय है। सलामी बल्लेबाज शिखर धवन के साथ पृथ्वी शॉ पारी की शुरूआत करेंगे। इस मैच में विराट कोहली के पास सबसे तेज 12 हजार रन बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम करने का मौका होगा।

ये खिलाड़ी खेल चुका है क्रिकेट और फुटबॉल विश्व कप, गेंदबाजों में था खौफ

ये हो सकती है संभावित प्लेइंग इलेवन: शिखर धवन, पृथ्वी शॉ, विराट कोहली (कप्तान), श्रेयस अय्यर, लोकेश राहुल (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, रवीन्द्र जडेजा, नवदीप सैनी, भुवनेश्वर कुमार, जसप्रीत बुमराह और युजवेंद्र चहल।