Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

बांग्लादेश को मिला नया कप्तान, मशरफे मुर्तजा के बाद संभालेंगे टीम की कमान

नई दिल्ली
बांग्लादेश ने रविवार को सलामी बल्लेबाज तमीम इकबाल को तेज गेंदबाज मशरफे मुर्तजा की जगह राष्ट्रीय एकदिवसीय टीम का कप्तान बनाया। मुर्तजा ने जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन वनडे मैचों की सीरीज के बाद कप्तान के पद से इस्तीफा दे दिया था। उन्होंने पांच साल से अधिक समय तक बांग्लादेश का नेतृत्व किया। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष नजमुल ने कहा कि बोर्ड ने सर्वसम्मति से तमीम इकबाल को एकदिवसीय टीम का कप्तान चुना है।

तमीम इससे पहले पिछले साल जुलाई में मुर्तजा के चोटिल होने के कारण श्रीलंका के खिलाफ तीन मैचों की सीरीज में टीम की कमान संभाल चुके हैं। पूर्ण रूप से एकदिवसीय कप्तान नियुक्त होने के बाद उनकी पहली परीक्षा पाकिस्तान के खिलाफ एक अप्रैल को खेले जाने वाले मुकाबले में होगी।

बीते शुक्रवार (6 मार्च) को जिम्बाब्वे के खिलाफ लिटन दास (176) और तमीम इकबाल (128*) की शानदार शतकीय पारियों की बदौलत बांग्लादेश ने तीसरे व आखिरी वन-डे में जिम्बाब्वे को डकवर्थ लुईस नियम के आधार पर 123 रन से हरा दिया। इसके साथ ही बांग्लादेश ने तीन मैचों की वन-डे सीरीज 3-0 से अपने नाम कर ली। इस मैच में लिटन दास ने तमीम इकबाल के वनडे में बांग्लादेश की ओर से सर्वाधिक रनों के स्कोर को पीछे छोड़ दिया। बांग्लादेश वनडे क्रिकेट इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ जब दोनों ओपनर बल्लेबाजों ने शतक लगाया।