खेल डेस्क। ऐसे बहुत ही कम खिलाड़ी हैं जो अलग-अलग खेलों में अपनी राष्ट्रीय टीम का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। उनमें से एक नाम वेस्टइंडीज के बल्लेबाज सर विवियन रिचर्ड्स का भी है। वह अपनी राष्ट्रीय टीमों की ओर से क्रिकेट के साथ ही फुटबॉल विश्व कप भी खेल चुके हैं।
लगभग 25 हजार रन बनाने के बाद इस भारतीय क्रिकेटर ने लिया संन्यास
दुनिया के इस महान क्रिकेटर का आज जन्मदिन है। उनका जन्म 7 मार्च, 1952 को एंटीगा के सेंट जोंस शहर में हुआ था। सचिन तेंदुलकर के आदर्श रहे सर विव रिचर्ड्स के सामने बड़े से बड़ा गेंदबाज भी गेंदबाजी करने से डरता था।
बेखौफ बल्लेबाजी के लिए जाने-जाने वाले सर विव रिचर्ड्स को गेंदबाजों की लय खराब करने में माहिर माना जाता था। उन्होंने वेस्टइंडीज की ओर से 300 से ज्यादा अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं। वह वेस्टइंडीज की ओर से क्रिकेट विश्वकप खेलने के साथ ही एंटीगा की टीम के लिए फुटबॉल विश्व कप भी खेल चुके हैं।
पूर्व भारतीय कप्तान धोनी को बहुत ज्यादा पसंद करती है ये खूबसूरत अभिनेत्री
वह वेस्टइंडीज की ओर से 1975, 1979, 1983 और 1987 में क्रिकेट विश्व कप खेल चुके हैं। वहीं उन्होंने 1974 में फुटबॉल विश्व कप क्वालीफायर में एंटिगा की टीम की ओर से हिस्सा लिया था। विव रिचर्ड्स वेस्टइंडीज टीम की ओर से 121 टेस्ट और 187 वनडे मैच खेल चुके हैं।