Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

होली के जश्न में डूबे टीम इंडिया के खिलाड़ी,  धवन और कोहली के साथ किसने कैसे दी शुभकामनाएं

 नई दिल्ली 
होली का त्योहार पूरे देश में धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस मौके पर भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों ने भी जश्न मनाया है। जश्न की कई फोटोज़ सोशल मीडिया पर देखी जा सकती हैं। पूर्व महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर, हरभजन सिंह, विराट कोहली, शिखर धवन और ईशांत शर्मा ने पूरे देश को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर फोटो भी शेयर की।

क्रिकेट के भगवान सचिन ने ट्विटर पर शुभकामनाएं देते हुए लिखा कि सभी देशवासियों को होली की शुभकामनाएं। मैं कामना करता हूं यह होली आपके जीवन में खुशियों के रंग, शांति और नई उमंगे लेकर आए।
 
भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने लिखा कि आप सभी को होली की शुभकामनाएं। यह त्योहार आप सभी के जीवन में रंग ले आए। हैप्पी होली। 
 
दिग्गज क्रिकेटर शिखर धवन ने ट्विटर पर अपने परिवार की फोटो ट्वीट की है और लिखा है कि अपनों से अपनों को मिलाती है होली, खुशियों के रंग लाती है होली। हैप्पी होली। 
  
भारतीय क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या, ईशांत शर्मा और वीवीएस लक्ष्मण ने भी पूरे देश को शुभकामनाएं दी है।