Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

गांगुली, धोनी और विराट के बीच है ये खास कनेक्शन

इंटरनेट डेस्क। सौरव गांगुली, महेन्द्र सिंह धोनी और विराट कोहली ने कप्तान के रूप में कई उपलब्धियां हासिल की है। भारत को क्रिकेट की दुनिया में शीर्ष पर ले जाने में ही इन तीनों ही क्रिकेटरों का महत्वपूर्ण योगदान है। भारत के इन तीनों ही महान खिलाडिय़ों का 183 के आंकड़े के साथ खास कनेक्शन है।

अन्तिम गेंद पर जीत के लिए चाहिए थे पांच रन, इस बल्लेबाज ने छक्का लगाकर दिलाई भारत को जीत

आपको इस बात की हैरानी नहीं होनी चाहिए कि इन तीनों ही भारतीय क्रिकेटरों का एक दिवसीय क्रिकेट में सर्वश्रेष्ठ स्कोर 183 रन है। तीनों ही वनडे में बड़ी पारी खेलने के बावजूद दोहरा शतक बनाने से चूके हैं। बाएं हाथ के पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली ने 1999 विश्व कप में श्रीलंका के खिलाफ 183 रनों की पारी खेली थी। इस पारी में उन्होंने 17 चौके और सात छक्के लगाए थे।

ये है बीसीसीआई का नया आईपीएल प्लान!

जबकि एमएस धोनी ने 2005 को जयपुर में श्रीलंका के खिलाफ 145 गेंदों में 183 रन बनाए थे। इस पारी में उन्होंने 15 चौके और 10 छक्के लगाए थे।

जबकि भारतीय टीम के मौजूदा कप्तान विराट कोहली ने साल 2012 को ढाका में पाकिस्तान के खिलाफ 148 गेंदों 183 रन बनाए थे। इस पारी में उन्होंने 22 चौके और एक छक्का लगाया था।