इंटरनेट डेस्क। भारत में कोरोना वायरस के प्रभाव को देखते हुए इस साल होने वाले आईपीएल के 13वें संस्करण पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने आईपीएल-13 की शुरुआत 29 मार्च के स्थान पर 15 अप्रैल करने का फैसला किया है। हालांकि अभी भी यह नहीं कहा जा सकता है कि यह टूर्नामेंट तय समय पर ही शुरू हो जाएगा।
अब अन्तरराष्ट्रीय क्रिकेट में लगातार छह छक्के लगाने वाले इस क्रिकेटर की बनेगी बॉयोपिक!
अब ऐसे संकेत मिल रहे हैं बीसीसीआई कोरोना वायरस के प्रकोप के कारण इंडियन प्रीमियर लीग के इस संस्करण को और भी आगे खिसका सकता है। अब ऐसी बातें सामने आ रही हंै कि आगामी महीनों में कोरोना वायरस पर नियंत्रण होने के बाद आईपीएल-13 का आयोजन जुलाई-सितंबर में भी कराया जा सकता है।
इस समय इंग्लैंड और पाकिस्तान को छोड़ कर ऑस्ट्रेलिया, वेस्टइंडीज, न्यूजीलैंड, दक्षिण अफ्रीका, श्रीलंका, बांग्लादेश और अफगानिस्तान का कार्यक्रम ज्यादा बिजी नहीं है।
ग्लेन मैक्सवेल ने भारतीय मूल की इस युवती के साथ की सगाई
हालांकि इस समय भी बीसीसीआई को आईपीएल का आयोजन करने में बड़ी मशक्कत करनी पड़ेगी। इस समय भारत को एशिया कप के अलावा श्रीलंका के खिलाफ तीन मैचों की वनडे और इतने ही मैचों की टी20 सीरीज में हिस्सा लेना है।