Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

क्या बंगाल को रणजी चैम्पियन बनाने के लिए सौरव गांगुली उठाया है ये कदम!

खेल डेस्क। भारतीय ऑलराउंडर रवीन्द्र जडेजा नौ मार्च से बंगाल और सौराष्ट्र के बीच खेले जाने वाले रणजी ट्रॉफी के फाइनल में नहीं खेले सकेंगे। बंगाल क्रिकेट संघ के पूर्व अध्यक्ष और बीसीसीआई के मौजूदा अध्यक्ष सौरव गांगुली ने रवीन्द्र जडेजा को फाइनल में खेलने की अनुमति नहीं दी है। उनके इस फैसले से कई प्रकार के कयास लगाए जा रहे हैं।

आईपीएल की ये छह महिला एंकर हैं अपनी खूबसूरती के कारण सबसे ज्यादा चर्चित

सौरष्ट्र क्रिकेट बोर्ड की इच्छा था कि जडेजा रणजी फाइनल में सौराष्ट्र टीम का हिस्सा बने, लेकिन सौरव गांगुली के फैसले से बोर्ड को झटका लगा है।

रवीन्द्र जडेजा को 12 मार्च से दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेली जाने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज में टीम का अहम हिस्सा माना जा रहा है। बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली ने जडेजा के रणजी फाइनल खेलने से इंकार करते हुए कहा कि देश हर खिलाड़ी की पहली प्राथमिकता है।

टी-20 : हार्दिक पांड्या ने बनाए 189 रन, लगाए 18 छक्के

रणजी फाइनल में भारत के अनुभवी बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा सौराष्ट्र की ओर से और विकेटकीपर बल्लेबाज ऋद्धिमान साहा बंगाल की ओर से खेलते नजर आएंगे।