Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

ग्लेन मैक्सवेल ने भारतीय मूल की इस युवती के साथ की सगाई

खेल डेस्क। अब भारतीय मूल की एक युवती की खूबसूरती के आगे ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल क्लीन बोल्ड हो गए हैं। ऑस्ट्रेलिया के इस स्टार ऑलराउंडर ने भारतीय मूल की विनी रमन से सगाई कर ली है।

प्यार की पिच पर बोल्ड हुआ ये भारतीय तेज गेंदबाज, इस खूबसूरत युवती से की सगाई

इस बात की जानकारी विनी रमन ने सोशल मीडिया पर एक फोटो शेयर कर दी है। यह फोटो अभी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। इस फोटो में मैक्सवेल शेरवानी में बिल्कुल भारतीय रंग में रंगे दिखाई रहे हैं। विनी रमन ने ये फोटो शेयर कर लिखा है कि बीती रात (मैक्सवेल के साथ) हमने भारतीय अंदाज में सगाई कर ली है।

बॉलीवुड की इस खूबसूरत अभिनेत्री का पाकिस्तानी क्रिकेटर पर आया दिल, बोली ये बात

ऑस्ट्रेलिया के इस दाएं हाथ के बल्लेबाज ने पिछले माह ही सोशल मीडिया पर बताया था कि उन्होंने सगाई कर ली है। अब उन्होंने भारतीय रीति रिवाज से सगाई की है। ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल की गिनती इस समय दुनिया के सबसे तूफानी बल्लेबाजों में होती है। मैक्सवेल ऑस्ट्रेलिया की ओर से डेढ़ सौ से अधिक अन्तरराष्ट्रीय मैच खेल चुके हैं।