Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज में ये विश्व रिकॉर्ड बनाएंगे विराट कोहली!

खेल डेस्क। भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मैच गुरुवार को खेला जाएगा। न्यूजीलैंड दौरे पर पूरी तरह से असफल रहे विराट कोहली के पास इस सीरीज में सचिन तेंदुलकर का एक विश्व रिकॉर्ड तोडऩे का मौका होगा।

ये खिलाड़ी खेल चुका है क्रिकेट और फुटबॉल विश्व कप, गेंदबाजों में था खौफ

भारतीय कप्तान विराट कोहली इस सीरीज में अगर 133 रन बना लेते हैं तो वह एकदिवसीय क्रिकेट में सबसे तेज 12000 रन बनाने वाले बल्लेबाज बन जाएंगे। वह इस मामले में भारत के महान खिलाड़ी सचिन को पीछे छोड़ देंगे।

सचिन तेंदुलकर ने 300 पारियों में 12 हजार वनडे रन पूरे कर विश्व रिकॉर्ड बनाया था। विराट कोहली अभी तक 248 वनडे मैचों की 239 पारियों में 11867 रन बना चुके हैं।

लगभग 25 हजार रन बनाने के बाद इस भारतीय क्रिकेटर ने लिया संन्यास

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोन्टिंग ने 314 और श्रीलंका के कुमार संगकारा ने 336 पारियों में ये उपलब्धि हासिल की थी। भारत-दक्षिण अफ्रीका के बीच 12, 15 और 18 मार्च को वनडे मैच खेले जाएंगे।