Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

शिखर धवन ने रैप गाकर बताया- कोरोना को यूं देंगे चीर

 
नई दिल्ली

रविवार को पूरे देश में कोरोना के खिलाफ जंग के लिए 'जनता कर्फ्यू' था। 14 घंटे लंबे सेहत के इस कर्फ्यू को सभी ने अपना समर्थन दिया। इस दौरान कई सिलेब्रिटी सोशल मीडिया के जरिए अपने घर पर रहने की तस्वीरें और विडियो पोस्ट करते हुए लोगों का हौसला बढ़ाते दिखे। टीम इंडिया के ओपनिंग बल्लेबाज शिखर धनव ने तो रैप गाकर कोरोना को चीर कर रख देने की बात कही है।
34 वर्षीय इस लेफ्टहैंडर बल्लेबाज ने अपने टि्वटर अकाउंट पर 17 सेकंड का एक विडियो पोस्ट किया। इस विडियो में धवन अपने घर पर बैठे हैं और कोरोना के खिलाफ 4 लाइन का एक रैप गा रहे हैं।
  
धवन ने गाते हुए बताया, 'कोरोना को कर देंगे हम चीर बंदे।
हिंदुस्तानियों को यह पूरा यकीन बंदे।
बैठ जाओ तुम भी घर पर सभी के साथ।
फैला देंगे फिर से हम खुशियों के राज।'

दिग्गज खेल हस्तियों ने भी बजाई ताली-थाली
बता दें इस बीच 'जनता कर्फ्यू' के बाद अब दिल्ली एनसीआर समेत देश के 17 राज्यों में 31 मार्च तक पूरी तरह लॉकडाउन घोषित कर दिया गया है। यहां सिर्फ जरूरी सामान के अलावा किसी को भी खुले में बेवजह घूमने पर पाबंदी लगाई गई है। इन राज्यों में धारा 144 लागू कर दी गई है।